September 29, 2025

बीमार व्यक्ति को लेकर देहरादून आ रही कार यमुना में गिरी, छह लोगों की मौत

0
WhatsApp-Image-2024-02-21-at-8.01.53-PM-e1708528565137-780x470

मसूरी। मंगलवार देर सायं उत्तरकाशी जिले के मोरी से बीमार व्यक्ति को लेकर देहरादून आ रही एक कार मसूरी से करीब 30 किमी पहले दिल्ली-यमुनोत्री राजमार्ग पर यमुना पुल के पास 500 मीटर नीचे यमुना में गिर गई। हादसे में कार में सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई। घटना का पता आज बुधवार को चला। एसडीआरएफ ने सभी शवों को सड़क तक पहंुचाया।
आज कैम्पटी पुलिस ने एसडीआरएफ टीम को सूचित किया कि यमुना पुल के पास एक आल्टो कार यमुना नदी में गिर गई है। सूचना पर एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी मनोज जोशी के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम को घटनास्थल पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि आल्टो कार (UK07 9607), जिसमे 06 लोग सवार थे, उत्तरकाशी के मोरी से देहरादून की ओर आते समय अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 500 मीटर नीचे गहरी खाई से यमुना नदी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल खाई में रोप द्वारा उतरकर उक्त आल्टो वाहन तक पहुँच बनायी, उक्त वाहन में सवार सभी सवारियों की मौके पर मृत्यु हो चुकी थी। एसडीआरएफ टीम द्वारा स्थानीय पुलिस व राजस्व विभाग के साथ मिलकर सभी शवो को बॉडी बैग व स्ट्रेचर के माध्यम से वैकल्पिक मार्ग से होते हुए खाई से बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया व जिला पुलिस के सुपुर्द किया।

मृतकों का विवरण:-
1. प्रताप पुत्र श्यामसुख, उम्र 30 वर्ष, ग्राम मौताड़ मोरी उत्तरकाशी
2. राजपाल पुत्र श्यामसुख, उम्र 28 वर्ष, ग्राम मौताड़ मोरी
3. जशीला पत्नी राजपाल, उम्र 25 वर्ष, ग्राम मौताड़ मोरी
4. वीरेंद्र पुत्र प्रेमलाल, 28 वर्ष, ग्राम मौताड़ मोरी
5. विनोद पुत्र शेरिया, उम्र 35 वर्ष, ग्राम मौताड़ मोरी
6. मुन्ना पुत्र रूपदास, 38 वर्ष, ग्राम देवती मोरी उत्तरकाशी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *