You dont have javascript enabled! Please enable it! Drinking Water Workers Protest In Haridwar Demanding Nationalization
June 17, 2025

राजकीयकरण की मांग को लेकर पेयजल कर्मियों का हरिद्वार में धरना

0
WhatsApp-Image-2024-03-06-at-7.2-780x470

हरिद्वार। उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन द्वारा पेयजल विभाग को राजकीय विभाग बनाए जाने के लिए आज जलकल प्रांगण हरिद्वार में सांकेतिक धरना दिया गया। धरने में हरिद्वार, रुड़की, ऋषिकेश, देहरादून, मसूरी, डोईवाला विकासनगर और सहसपुर के कर्मचारियों ने भारी संख्या में प्रतिभा किया।

उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन द्वारा विभाग एवं कर्मचारी हित में लड़ी जा रही राजकीयकरण की लड़ाई एवं कर्मचारी हित में किय जा रहे कार्यों से प्रेरित होकर पेयजल तकनीकी एवं फील्ड कर्मचारी संगठन उत्तराखंड जल संस्थान के मंडल उपाध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा, शाखा अध्यक्ष कुलदीप सैनी, शाखा सचिव भूपेंद्र सिंह अपने सभी 26 कर्मचारी साथि जैनम सनम, राहुल पुंडीर, अशोक कुमार, जगदीश कुमार, शुभम शर्मा, राजेश शर्मा, ललित चौहान, प्रकाश कुमार, भुवनेश्वरी सैनी, शिव कुमार, लोकेश कुमार, मनोज कुमार, सत्येंद्र चौहान, अजय शर्मा, सुनील मिश्रा, रमेश कुमार, माया देवी, सतपाल सिंह, दीपाली, प्रदीप सैनी, प्रवीण राणा, सुरेश खंडूरी, अर्चना सैनी आदि कर्मचारियों द्वारा पेयजल तकनीकी फील्ड कर्मचारी संगठन उत्तराखंड प्रदेश से त्यागपत्र देकर उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन की विधिवत सदस्यता ग्रहण की।

कर्मचारी संगठन के प्रांतीय महामंत्री एवं संयुक्त मोर्चे के प्रदेश संयोजक रमेश बिंजोला द्वारा सभी कर्मचारी साथियों का स्वागत करते हुए संगठन के प्रति उनके द्वारा जो विश्वास जताया गया है उसका धन्यवाद व्यक्त किया गया। साथ ही आह्वान किया गया किया कि सभी कर्मचारी एकजुट होकर लड़ाई के भागीदार बने।

इस मौके पर प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष धन सिंह नेगी गढ़वाल मंडल अध्यक्ष श्याम सिंह नेगी गढ़वाल मंडल महामंत्री शिशुपाल रावत प्रदेश उपाध्यक्ष रामचंद्र सेमवाल प्रदेश मीडिया प्रभारी संदीप मल्होत्रा प्रदेश कोषाध्यक्ष लाल सिंह रौतेला शाखा अध्यक्ष देहरादून धूम सिंह सोलंकी जीवन आनंद भट्ट राजेंद्र सिंह बिष्ट सतीश पर्चा चतर सिंह चौहान प्रदीप तोमर अशोक हरदयाल अमित कुमार रमेश चंद्र शर्मा नंदकिशोर तिवारी नरेंद्र राजपूत राजकुमार अग्रवाल संजय शर्मा पंकज सिंघल भारत सिंह रावत रघुवीर सिंह रावत राहुल असवाल संजय शर्मा हरिद्वार श्यामा प्रसाद नाती सिंह बिष्ट लीलाधर मेहंदी दत्l विनोद सिंह सुभाष सलोत्रा डालाराम रमेश कुमार सत्येंद्र शिव सिंह बिष्ट संजय नेगी मेहर सिंह शर्मिष्ठा देवी शकुंतला शर्मा राधा रानी आदि भारी संख्या में कर्मचारी उपस्थित l अंत में सभी कर्मचारी साथियों द्वारा संयुक्त मोर्चे के मुख्य संयोजक जितेंद्र देव पर आस्था जताते हुए उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का आवाहन किया गया l.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार शायद आपसे छूट गया हो