You dont have javascript enabled! Please enable it! गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द - Newsdipo
June 20, 2025

गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द

0
255572848_1227124537795748_5462411966373706923_n

दिनांक 02.11.2021 वादी श्री मनोज सिंह पुत्र सराद सिंह निवासी-ग्राम मंजनी थाना पैठानी जनपद पौड़ी गढ़वाल ने थाना पैठानी में लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी पत्नी श्रीमती उर्मिला देवी उम्र- 26 वर्ष, जो घर से बिना बताये कहीं चली गयी। जिसको उनके द्वारा काफी तालाश किया गया लेकिन नही मिली और ना ही अभी तक घर वापस आयी। जिस सम्बन्ध में थाना पैठाणी पर गुमशुदगी क्रमाक 07/2021 पंजीकृत किया गया। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, महोदया, जनपद पौड़ी गढ़वाल कु0 पी0 रेणुका देवी द्वारा महिला सम्बन्धी अपराध पर त्वरित कर्यवाही कर उक्त गुमशुदा को सकुशल बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्रीमती मनीषा जोशी के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक सदर श्री प्रेमलाल टम्टा के प्रयेवेक्षण, थानाध्यक्ष श्री प्रताप सिंह के नेतृत्व में महिला उपनिरीक्षक ममता मखलोगा मय पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा अथक प्रयास एवं पतारसी सुरागरसी कर उक्त महिला को दिनाँक 15.11.2021 को कोतवाली नगर हरिद्वार क्षेत्र से सकुशल बरामद एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया।
पुलिस टीमः-

  1. महिला उपनिरीक्षक ममता मखलोगा
  2. आरक्षी गिरिश भट्ट
  3. आरक्षी संतोष कुमार (सीआईयू)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *