You dont have javascript enabled! Please enable it! जनपद पिथौरागढ़ पुलिस: वाहन में 19 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब ले जा रहे एक व्यक्ति को थाना गंगोलीहाट पुलिस ने गिरफ्तार कर वाहन किया - Newsdipo
June 20, 2025

जनपद पिथौरागढ़ पुलिस: वाहन में 19 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब ले जा रहे एक व्यक्ति को थाना गंगोलीहाट पुलिस ने गिरफ्तार कर वाहन किया

0
247991324_4351302228326336_4094100022242620864_n

पुलिस अधीक्षक महोदय पिथौरागढ़ श्री लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ श्री अनिल सिंह मनराल एवं क्षेत्राधिकारी धारचूला, श्री विनोद कुमार थापा के निर्देशन में जनपद क्षेत्रान्तर्गत नशे की प्रवृत्ति पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाने व अवैध मादक पदार्थो की तस्करी/बिक्री करने वालो पर सतर्क दृष्टि रखते हुए कड़ी कार्यवाही किये जाने के क्रम में दिनाँक- 16.11.2021 को थानाध्यक्ष गंगोलीहाट, श्री मदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना गंगोलीहाट क्षेत्रान्तर्गत पोस्ट ऑफिस तिराहे के पास चैकिंग के दौरान #अभियुक्त मुकेश सिंह भण्डारी पुत्र दान सिंह भण्डारी, निवासी- पाताल भुवनेश्वर थाना गंगोलीहाट जिला पिथौरागढ़, उम्र-22 वर्ष को वाहन अल्टो-800 कार संख्या- UK05TA 2964 में कुल- 19 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन उपरोक्त को भी सीज किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना गंगोलीहाट में #धारा_60/72 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।

पुलिस_टीम-

  1. थानाध्यक्ष श्री मदन सिंह बिष्ट
  2. उ0नि0 मोहन चन्द्र जोशी
  3. कानि0 सतेन्द्र सुयाल
  4. कानि0 राकेश सिंह बोहरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *