You dont have javascript enabled! Please enable it! धारदार हथियार से हमला करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार - Newsdipo
June 21, 2025

धारदार हथियार से हमला करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
258620806_1227752107732991_1758942271481976304_n

दिनांक 17.11.2021 को वादी जावेद हुसैन पुत्र मुबारक हुसैन निवासी ग्राम-फतेहपुर, पो0ओ0- फतेहपुर थाना लैन्सडाउन जनपद पौड़ी गढ़वाल ने *थाना लैन्सडाउन में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 16.011.2021 को आशुतोष सिंह ने उसके छोटे भाई आसिफ हुसैन के साथ मारपीट कर धारदार हथियार से वार कर जान से मारने की कोशिश की। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली लैन्सडाउन में *मु0अ0स0 17/2021 धारा 147/323/506/307 भादवि0 बनाम आशुतोष पंजीकृत किया गया। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, महोदया जनपद पौड़ी गढ़वाल कु0 पी0 रेणुका देवी द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुये अभियोग के सफल निस्तारण करने व अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, कोटद्वार, श्रीमती मनीषा जोशी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार श्री अनिल कुमार जोशी के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक श्री संतोष सिंह कुँवर के नेतृत्व में उपनिरीक्षक श्री मुकेश भट्ट मय पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा अथक प्रयास एवं पतारसी-सुरागरसी कर दिनांक 17.11.2021 को उक्त अभियोग में संलिप्त अभियुक्त आशुतोष को दुगड्डा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
अभियुक्तों का नाम पताः-

  1. आशुतोष पुत्र अर्जुन सिंह निवासी पदमपुर सुखरों, थाना कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल।
    पंजीकृत अभियोगः-
     मु0अ0स0 17/2021 धारा 147/323/506/307 भादवि0 बनाम आशुतोष
    पुलिस टीमः-
  2. उपनिरीक्षक श्री मुकेश भट्ट
  3. आरक्षी 88 ना0पु0 भीष्म शाह
  4. आरक्षी 76 ना0पु0 धन्नंजय पंथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *