ब्रेकिंग न्यूज:पाबो रोड(पौड़ी गडवाल) पर अनियंत्रित होकर एक वाहन 500 मीटर गहरी खाई में गिरा 1 की मृत्यु और 1 घायल
*प्रेस नोट:- (पैठाणी ,जनपद पौड़ी गढ़वाल)*
*श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, महोदय श्री यशवंत चौहान* जनपद पौड़ी गढ़वाल द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने *थाना क्षेत्रान्तर्गत होने वाली किसी भी आपदा/दुर्घटना सम्बन्धी घटना घटित होने पर तत्काल कार्यवाही* करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में *आज दिनांक 23.12.2021* को थाना पैठाणी को सूचना प्राप्त हुयी कि *वाहन नंबर DL5CE8911* जो *सिलोरी पुल से 2 किलोमीटर आगे पाबो रोड पर अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई* में गिर गई है। उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही कर *थानाध्यक्ष पैठाणी श्री प्रताप सिंह मय पुलिस टीम के *राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुँचे* तथा स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को *रेस्क्यू कर सड़क तक लाया* गया। उसके पश्चात घायल को *108 की मदद से सरकारी अस्पताल पैठाणी* भेजा गया। उक्त वाहन में *दो लोग सवार* थे। जिसमें से *वाहन चालक देवेंद्र सिंह नेगी पुत्र स्वर्गीय बख्तार सिंह नेगी निवासी ग्राम इजार* थाना पैठाणी जनपद पौड़ी गढ़वाल की मौके पर मृत्यु हो गई। जिसकी थाना पैठाणी द्वारा पंचायत नामा की कार्यवाही की गयी|
*घायल का नाम पताः-*
• राकेश सिंह नेगी पुत्र श्री मदन सिंह नेगी निवासी ग्राम इजर थाना पैठाणी जनपद पौड़ी गढ़वाल।
*मृतक का नाम पताः-*
• देवेंद्र सिंह नेगी पुत्र स्वर्गीय बख्तावर सिंह नेगी निवासी ग्राम इजर थाना पैठाणी जनपद पौड़ी गढ़वाल
*पुलिस टीमः-*
• थानाध्यक्ष श्री प्रताप सिंह
• उपनिरीक्षक ओम प्रकाश
• आरक्षी हरीश
• आरक्षी कल्लू राम
. आरक्षी मनोज
.आरक्षी शहजाद
• होमगार्ड दिगंबर सिंह