You dont have javascript enabled! Please enable it! 54 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार - Newsdipo
June 21, 2025

54 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

0

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद पौड़ी गढ़वाल श्री यशवंत चौहान के आदेशानुसार जनपद में नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने, अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों, अपराधों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्रीमती मनीषा जोशी के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक कोटदवार गणेश लाल कोहली के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक श्री विजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दौराने चैकिंग दिनांक 24.12.2021 को थाना क्षेत्रान्तर्गत अभियुक्त आशीष राव को 54 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ मानपुर सीताबपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली कोटद्वार पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्तों के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है।

पंजीकृत अभियोगः-
1. मु0अ0सं0- 284/2021, धारा- 60 आबकारी अधिनियम बनाम आशीष रावत।

अभियुक्तों का नाम पताः-
1. आशीष रावत पुत्र स्व0 श्री जगत सिंह रावत, निवासी पदमपुर सुखरों, कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल।

बरामद मालः-
1. 54 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब

पुलिस टीमः-
1. आरक्षी 433 ना0पु0 विकाश गैरोला
2. आरक्षी 225 ना0पु0 दिपेश कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *