You dont have javascript enabled! Please enable it! मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सौजन्या ने प्रदेश में 18 वर्ष से ऊपर सभी दिव्यांगजनों का मतदाता सूची में पंजीकरण करने के दिये निर्देश - Newsdipo
June 20, 2025

मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सौजन्या ने प्रदेश में 18 वर्ष से ऊपर सभी दिव्यांगजनों का मतदाता सूची में पंजीकरण करने के दिये निर्देश

0

उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी पात्र दिव्यांगजनों का मतदाता सूची में पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री सी.रविशंकर ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिव्यांगजनों को पोस्टल बैलट का उपयोग करने की व्यवस्था की गई है। इसका उपयोग एक निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए किया जा सकता है। विभिन्न माध्यमों से दिव्यांगजनों को पूरी प्रकिय्रा से अवगत कराया जाए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची में शत प्रतिशत पंजीकरण के लिये डोर टू डोर सर्वे किए जाए। इसमें दिव्यांगजनों के लिये काम कर रही संस्थाओं की मदद ली जा सकती है। दिव्यांगजनों के लिए तैयार एप का व्यापक प्रचार किया जाए साथ ही हेल्पलाइन को सुदृढ़ किया जाए। उन्होंने कहा कि बूथवार दिव्यांग मतदाताओं की मैपिंग की जाए। जहां दिव्यांग मतदाता अधिक हैं, वहां माॅडल दिव्यांग बूथ बनाए जाने हैं। दिव्यांग मतदाताओं के लिए जरूरी न्यूनतम सुविधाएं तो सभी मतदान केंद्रों पर विकसित की जानी हैं। रैम्प का निर्माण मानकों के अनुरूप किया जाए। मतदान प्रक्रिया से जुडे कर्मचारियों को दिव्यांगजनों से जुड़ी सामान्य जानकारियां दी जाएं। मतदान से जुड़ी बेसिक साईन लेंग्वेज की भी जानकारी दी जाए। जो दिव्यांगजन मतदान केंद्र पर आकर अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहते हैं उनके लिए आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *