You dont have javascript enabled! Please enable it! 100 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार - Newsdipo
June 21, 2025

100 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

0

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद पौड़ी गढ़वाल श्री यशवन्त सिंह चौहान के आदेशानुसार आगामी विधान सभा चुनाव-2022 के दृष्टिगत जनपद में नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने, अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों, अपराधों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा जोशी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार श्री गणेश लाल कोहली के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक श्री संतोष सिंह कुँवर के नेतृत्व में पुलिस द्वारा दौराने चैकिंग थाना क्षेत्रान्तर्गत दिनाँक 06.02.2022 को अभियुक्त प्रीतम सिंह एवं सलमान शमसी को डेरियाखाल तिराहे के पास से वाहन संख्या- UK 15B 5055 (स्कूटी) में 100 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली लैन्सडाउन पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्तों के अन्य अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है।

पंजीकृत अभियोगः-
• मु0अ0सं0- 04/2022, धारा- 60/72 आबकारी अधिनियम बनाम प्रीतम सिंह।
• मु0अ0सं0- 05/2022, धारा- 60 (1) आबकारी अधिनियम बनाम सलमान शमसी।

अभियुक्त का नाम पताः-
• प्रीतम सिंह पुत्र स्व0 श्याम लाल, निवासी नवलपुर, थाना कुण्डा, जनपद उधमसिंह नगर ।
• सलमान शमसी पुत्र स्व0 अफजालू रहमानी, निवासी वार्ड नम्बर-13 इन्द्रनगर, आमपड़ाव, थाना कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल।

बरामद मालः-
• 100 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब
• वाहन संख्या- UK 15B 5055 (स्कूटी)

पुलिस टीमः-
• वरिष्ठ उपनिरीक्षक रियाज अहमद
• आरक्षी 444 ना0पु0 सुरेन्द्र कुमार
• आरक्षी 114 स0पु0 शमशेर चौहान
• होमगार्ड 1886 विनोद सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *