You dont have javascript enabled! Please enable it! सेना प्रमुख बोले: रूस-यूक्रेन युद्ध से मिली सीख- जंग कभी भी हो सकती है, हमें हर वक्त तैयार रहना होगा - Newsdipo
July 21, 2025

सेना प्रमुख बोले: रूस-यूक्रेन युद्ध से मिली सीख- जंग कभी भी हो सकती है, हमें हर वक्त तैयार रहना होगा

0
images

जनरल नरवणे ने कहा कि भविष्य के युद्ध अपने हथियारों से ही लड़े जाने हैं। इस संकट ने हमें दिखाया है कि युद्ध कभी भी हो सकते हैं और हमें हर वक्त इनका सामना करने के लिए तैयार रहना होगा।

सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर अहम बयान दिए हैं। उन्होंने इस युद्ध से भारत को मिलने वाले कुछ सबक का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हमारे लिए सबसे बड़ी सीख यही है कि भविष्य के युद्ध हमें देश में बने हथियारों से लड़ने होंगे। हमें रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत को और तेजी से आगे बढ़ाना होगा।

जनरल नरवणे ने कहा कि भविष्य के युद्ध अपने हथियारों से ही लड़े जाने हैं। इस संकट ने हमें दिखाया है कि युद्ध कभी भी हो सकते हैं और हमें हर वक्त इनका सामना करने के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि युद्ध न सिर्फ गतिज होंगे, बल्कि भौतिक तौर पर भी लड़े जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार शायद आपसे छूट गया हो