You dont have javascript enabled! Please enable it! गृह सचिव ने चक्रवाती तूफान के मद्देनजर की तैयारियों की समीक्षा - Newsdipo
July 21, 2025

गृह सचिव ने चक्रवाती तूफान के मद्देनजर की तैयारियों की समीक्षा

0
1647543332885

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने गुरुवार को यहां एक उच्च स्तरीय बैठक में बंगाल की खाड़ी में उठने वाले चक्रवाती तूफान के मद्देनजर केंद्रीय मंत्रालयों, एजेंसियों और अंडमान निकोबार प्रशासन के साथ तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव के एक क्षेत्र के 21 मार्च तक चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है जिससे 70 से 80 और बाद में 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

स्थिति से निपटने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की एक टीम पोर्ट ब्लेयर में तैनात की गई है और अतिरिक्त टीमों को जरूरत पड़ने पर हवाई मार्ग से वहां पहुंचाया जाएगा। अंडमान निकोबार प्रशासन ने कहा है कि उसने इस स्थिति से निपटने के लिए आपात आपूर्ति की व्यवस्था की है इसके अलावा जान माल के नुकसान की भरपाई तथा ढांचागत सुविधाओं को जल्द बहाल करने के उपाय किए गए हैं।

मछली पकड़ने, पर्यटन और जहाजरानी से संबंधित गतिविधियों को रोक दिया गया है। समुद्र में गए मछुआरों को भी लौटने की सलाह दी गई है। इसके अलावा सेना, नौसेना ,वायु सेना तथा तटरक्षक बल को भी तैयार रहने के लिए कहा गया है। केंद्रीय मंत्रालय भी जरूरत पड़ने पर सहायता के लिए तैयार हैं। भल्ला ने संबंधित केंद्रीय मंत्रालयों और एजेंसियों को निर्देश दिया है कि वे अंडमान निकोबार प्रशासन के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखें। (वार्ता)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *