थाना कपकोट पुलिस टीम द्वारा 02 गैरजमानती वारंटी किये गिरफ्तार।
*श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बागेश्वर के आदेशानुसार* आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन- 2022 को सकुशल संपन्न कराये जाने हेतु जनपद क्षेत्रांतर्गत सघन चैकिंग अभियान चलाए जाने एवं निरोधात्मक कार्यवाही किये जाने व साथ ही थानों में लम्बित सम्मन/वारन्टों की शत प्रतिशत तामीली किये जाने के सम्बन्ध में समस्त थाना प्रभारियों को दिशा-निर्देशे निर्गत किये गये हैं।
उक्त क्रम में दिनाकः 21-01-2022 को *थानाध्यक्ष श्री प्रताप सिंह नगरकोटी थाना कपकोट के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा* फौ0वा0सं0-294/2021, मो0वा0 अधिनियम से सम्बन्धित गैरजमानती वारंटी *मनोज सिंह गड़िया पुत्र चंदन सिंह गड़िया निवासी ग्राम पोथिंग थाना कपकोट जनपद बागेश्वर उम्र 24 वर्ष* को पुल बाजार कपकोट से गिरफ्तार किया गया। इसी क्रम में थाना पुलिस टीम द्वारा आज दिनाकः 22-01-2022 को फो0वा0सं0- 181/2021, मो0वा0 अधिनियम से सम्बन्धित गैरजमानती वारंटी *रमेश सिंह बिष्ट पुत्र जवाहर सिंह निवासी- ग्राम- नान कन्यालीकोट, थाना- कपकोट, जनपद- बागेश्वर उम्र- 34 वर्ष* को नान कन्यालीकोट से गिरफ्तार किया गया। उक्त दोनों वारंटियों को पुलिस टीम द्वारा आज दिनांकः 22-01-2022 को मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
*पुलिस टीम का विवरणः*
1-उ0नि0 श्री विवेक चन्द्र।
2- आरक्षी बसंत लाल।
3- आरक्षी जनार्दन कोरंगा।
4- आरक्षी भगत राम।
5- आरक्षी विरेन्द्र गैड़ा।