बर्फबारी से रास्ते बंद, बिजली-पानी की आपूर्ति ठप
औली : रोपवे और सड़क बंद होने से कई पर्यटक पैदल ही पहुंचे जोशीमठ, धनोल्टी आए पर्यटक रहे परेशान
न्यूज एजेंसी
जोशीमठ 27 रोपवे कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव आने से जोशीमठ-ओली रोपवे के बाद अब एहतियातन चेयर लिफ्ट का संचालन भी बंद कर दिया गया है। यहीं लगातार हो रही बर्फबारी से जोशीमठ औली मोटर मार्ग भी बंद पड़ा हुआ है। इस मार्ग पर सिर्फ जिप्सी का ही संचालन हो पा रहा है, जिससे वीकेंड पर ओली घूमने आए 100 से अधिक पर्यटक सोमवार को पूरे दिन परेशान रहे। कई पर्यटकों को दिनभर जिप्सी का इंतजार करना पड़ा जबकि कई पर्यटक पैदल ही आलो से जोशीमठ के लिए रवाना हो गए।
रविवार को जोशीमत औली रोपवे के 27 कर्मचारियों की फोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी, जिसके चलते एहतियातन जीएमवीएन (गढ़वाल मंडल विकास निगम) ने रोपने का संचालन फिलहाल बंद कर दिया है। वहीं बर्फबारी होने से जोशीमठ ओली सड़क मार्ग भी बंद पड़ा है। यहां टीवी टावर से आगे बर्फ और पाला गिरा होने से सड़क फिसलन भरी हो रखी है, जिससे वाहनों का संचालन नहीं हो पा रहा है। इस सड़क पर सिर्फ मोटे टायर वाली जिप्पी का ही संचालन हो पा रहा है। जोशीमठ में जिप्सियों को संख्या सीमित है, जिससे पर्यटक दिनभर परेशान रहे। जबकि कुछ पर्यटक तो पैदल ही औली में करीब 10 किमी की दूरी तय कर जोशीमठ आ गए जबकि कुछ जिप्सी के इंतजार में रहे।
वहीं औली में एहतियातन रिजॉर्ट चेयर लिफ्ट का संचालन भी बंद कर दिया गया है, जिससे पर्यटकों को ओली के दस नंबर टावर से जीएमबीएन गेस्ट हाउस तक करीब एक किलोमीटर की दूरी बर्फ पैदल हो नापनी पड़ी। भारिश बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के बीच पर्यटकों को पैदल चलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उधर, नंदादेवी ईको हट में स्के 16 पर्यटकों को हट के प्रबंधक किशोर डिमरी व अन्य लोगों ने पैदल हो जोशीमठ पहुंचाया। औलों के दस नंबर टावर के समीप लिप टॉप में रुके 17 पर्यटकों को जिप्सी से जोशीमठ पहुंचाया गया। शाम तक भी 30 से अधिक पर्यटक औली में जिप्सी आने का इंतजार कर रहे थे।