You dont have javascript enabled! Please enable it! भगवानपुर पुलिस की छत्तीसगढ़ से मुज्जफरनगर तक दौड़ रंग लाई - Newsdipo
July 21, 2025

भगवानपुर पुलिस की छत्तीसगढ़ से मुज्जफरनगर तक दौड़ रंग लाई

0
FB_IMG_1646247200860

👉 DIG/SSP हरिद्वार डाॅ0 योगेन्द्र सिंह रावत महोदय ने पत्रकार वार्ता में किया खुलासा
👉 ₹ 5000/- के ईनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
👉 Indian Oil Pipeline पर कट लगाकर चोरी करने में था माहिर/वांछित
👉 गिरोह के 12 सदस्यों को किया जा चुका है गिरफ्तार
👉 SP ग्रामीण व CO मंगलौर भी रहे पत्रकार वार्ता मे शामिल

इंडियन ऑयल कॉपरेशन लिमिटेड के भूमिगत कुरुक्षेत्र- रुडकी–नजीबाबाद पेट्रोलियम उत्पाद की पाइपलाइन में कट लगाकर तेल चोरी करने के मुख्य अभियुक्त विनित निवासी छपार मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार करने में SP R प्रमेन्द्र डोबाल व CO मंगलौर पंकज गैरोला के बेहद सफल पर्यवेक्षण में तेजतर्रार SO भगवानपुर पी0डी0 भट्ट का शानदार अनुभव काम आया जिनके चतुराई भरे नेतृत्व में पुलिस टीम ने सफलता हासिल की।

महत्वपूर्ण बात ये है कि उक्त चोरी से सम्बन्धित गिरोह से जुड़े 11 अभियुक्तों को भगवानपुर पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

गिरफ्तारी से बचने के लिए बेहद शातिर व मुख्य अभियुक्त विनीत के फरार होकर छत्तीसगढ पहुंचने की खबर मिलने पर गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस टीम के छत्तीसगढ पहुंचने की भनक मिलने पर पुनः फरार हुए अभियुक्त को पुलिस टीम ने पीछा करते हुए तेजलहेडा मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया।

वेल्डिंग के एक्सपर्ट गिरफ्तार अभियुक्त की निशांदेही पर उसके कब्जे से इण्डियन आयल की पाईपलाईन पर कट लगाकर पाईप लगाने के उपकरण बरामद किए गए।

जबकि उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भी लगातार प्रयासरत थी किन्तु सफलता हरिद्वार पुलिस को मिली जिसमें प्रभारी CIU रूडकी जहांगीर अली का विशेष योगदान रहा।

भगवानपुर पुलिस की लंबी भागदौड और शानदार सफलता पर मीडिया समेत क्षेत्रीय जनता द्वारा खुशी जाहिर की गई।

आपराधिक इतिहास-

1- मु0अ0सं0 95/2021 थाना भगवानपुर हरिद्वार
2- मु0अ0सं0 720/2021 थाना भगवानपुर हरिद्वार
3- मु0अ0सं0 791/2021 थाना भगवानपुर हरिद्वार
4- मु0अ0स0 284/2021 थाना लक्सर हरिद्वार
5- मु0अ0स0 466/2021 थाना लक्सर हरिद्वार
6- मु0अ0स0 250/2021 थाना सरसावा सहारनपुर
7- मु0अ0स0 317/2021 थाना सरसावा सहारनपुर
8- मु0अ0स0 390/2021 थाना सरसावा सहारनपुर
9- मु0अ0स0 413/2021 थाना सरसावा सहारनपुर
10- मु0अ0स0 250/2021 थाना गागलहेडी सहारनपुर

बरामद सामान का विवरणः-

1-एक वेल्डिंग मशीन
2- एक वेल्डिंग होल्डर,
3-एक अर्थिंग राड , ,
4- वेल्डिंग इलैक्डाड (20 रॉड)
5- एक ड्रिल मशीन
6- केबल तार का लगभग 10-15 मीटर लंबा बंडल

●पुलिस टीम थाना भगवानपुर-
1- SO भगवानपुर पी0डी0 भट्ट
2- SI विपिन कुमार, 3- SI कर्मवीर सिंह
4- C. करन, 5- C. गीतम सिह, 6- C. सुधीर कुमार
7- C.Dri. लाल सिंह

●CIU टीम रुड़की-
1- SI जहांगीर अली (CIU प्रभारी)
2- C. अशोक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार शायद आपसे छूट गया हो