August 29, 2025

ब्रेकिंग न्यूज:पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री हरबंस कपूर का निधन।

0

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंट देहरादून के विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री हरबंस कपूर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने श्री हरबंस कपूर जी के आवास पर जाकर उनके पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिजनों को ढाढस बंधाया व दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि श्री हरबंस कपूर जी राजनैतिक मूल्यों को आत्मसात करते हुए अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा मुखर रहे। लगातार 8 बार विधानसभा का चुनाव जीतना उनकी लोकप्रियता को साबित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *