ब्रेकिंग न्यूज : सरिता ने थामा भाजपा का दामन, कांग्रेस ने 6 साल के लिए निकाला
यूपी की तर्ज पर उत्तराखंड में मांग रही थीं 40 फीसदी सीटों पर महिलाओं के लिए टिकट
देहरादून महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने सोमवार को भाजपा का दामन थाम लिया। उनके साथ महिला कांग्रेस की कथित उपाध्यक्ष रेखा बोरा गुप्ता व सचिव वंदना गुप्ता भी भाजपा में शामिल हो गईं। उधर, कांग्रेस ने सरिता आर्य को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया।
यूपी की तर्ज पर उत्तराखंड में भी 40% सीटों पर महिलाओं के लिए टिकट की मांग उठाने वाली सरिता आर्य सोमवार को अचानक भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंची। यहां सीएम पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वह किसी शर्त पर भाजपा में नहीं आई हैं। पार्टी जो भी निर्णय लेगी, उन्हें मान्य होगा टिकट मिलने की शर्त पर भाजपा में आने के सवाल पूछा गया तो वे टाल गई।
उनके साथ भाजपा में शामिल होने वाली जिस रेखा बोरा गुप्ता को महिल कांग्रेस की उपाध्यक्ष और वंदना गुप्त को महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव बताया गया है उनके बारे में कांग्रेस के महामंत्री संगठन मधुरादत्त जोशी क कहना है कि वे कांग्रेस की सदस्य भ नहीं थीं।