You dont have javascript enabled! Please enable it!
April 10, 2025

48 अद्दे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

0

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद पौड़ी गढ़वाल श्री यशवंत चौहान के आदेशानुसार नववर्ष संध्या एवं आगामी विधान सभा चुनाव के दृष्टिगत जनपद में नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने, अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों, अपराधों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम मेंअपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा जोशी के निर्देशिन, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार श्री गणेश लाल के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष श्री दीपक तिवारी के नेतृत्व में धुमोकाट पुलिस द्वारा दौराने चैकिंग थाना क्षेत्रान्तर्गत अभियुक्त महिपाल सिंह को 48 अद्दे अवैध शराब के साथ काण्डी मल्ली यात्री शैड, नैनीडांडा धुमाकोट के पास से गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्तों के विरुद्ध थाना धुमाकोट पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किये गये। अभियुक्तों के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है।

पंजीकृत अभियोगः-
1. मु0अ0सं0- 25/2021, धारा- 60 आबकारी अधिनियम।

अभियुक्तों का नाम पताः-
 महिपाल सिंह पुत्र गोविंद सिंह (उम्र 40 वर्ष) निवासी ग्राम लुठिया मल्ला, पो0ओ0 ब्यासी, तहसील व थाना धुमाकोट जनपद पौड़ी गढ़वालl
बरामद मालः-
 48 अद्दे अवैध अंग्रेजी शराब
पुलिस टीमः-
 आरक्षी 179 ना0पु0 संदीप
 आरक्षी 420 ना0पु0 दीपक
 आरक्षी 391 ना0पु0 प्रदीप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार शायद आपसे छूट गया हो