रुद्रप्रयाग में सड़क दुर्घटना: एक वाहन बेकाबू होकर गहरी खाई में गिरा, हादसे में एक महिला की जान चली गई।

रुद्रप्रयाग में एक सड़क हादसा हुआ है। श्रीनगर से अगस्तमुनि की ओर जा रहा एक वाहन नियंत्रण खो बैठा और गहरी खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में एक महिला की जान चली गई।
रुद्रप्रयाग में सड़क हादसा: महिला की मौत
बुधवार सुबह रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। भटवाड़ीसैंण के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक वाहन में सवार महिला की मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान कुसुमलता के रूप में हुई है, जो पेशे से फार्मासिस्ट थीं। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गणेश गोदियाल ने जताया शोक
इस हादसे के दौरान कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल भी घटनास्थल से गुजर रहे थे। लोगों की भीड़ देखकर उन्होंने तुरंत अपना काफिला रोका और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मृतका के क्षेत्रीय प्रतिनिधि को फोन कर घटना की जानकारी दी और बाद में जिला अस्पताल पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की।
महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है, जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।