You dont have javascript enabled! Please enable it! ईमानदार व कर्मठ पुलिस निरीक्षकों को  महत्वपूर्ण जिम्मेदारी  दिलाएं डीजीपी- मोर्चा - Newsdipo
June 17, 2025

ईमानदार व कर्मठ पुलिस निरीक्षकों को  महत्वपूर्ण जिम्मेदारी  दिलाएं डीजीपी- मोर्चा

0
IMG-20240306-WA0017.jpg

देहरादून- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने प्रदेश के कर्मठ व ईमानदार पुलिस उप निरीक्षकों/ निरीक्षकों को थाने- चौकियों की  महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिलाने को लेकर पुलिस महानिदेशक श्री अभिनव कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन  सौंपा |श्री अभिनव कुमार ने शीघ्र ही एडीजी, लॉ एंड ऑर्डर- प्रशासन के साथ  समीक्षा बैठक करने की बात कही |                    

नेगी ने कहा कि अधिकांश जनपदों के पुलिस कप्तानों द्वारा सिफारिसी व संसाधनों (धनबल) से लैस निरीक्षकों को ही तरजीह दी जाती है, जबकि इसके विपरीत काबिल निरीक्षक पुलिस लाइन की शोभा बढ़ा रहे होते हैं. उक्त सेटिंगबाजी/ संसाधनों की बदौलत  पद हासिल किए गए निरीक्षक अपने संसाधन वापस जुटाने के लिए   दिन- रात जुटे रहते हैं ,  जिससे कार्य की गुणवत्ता प्रभावित होती है और जनता को इसका  खामियाजा भुगतना पड़ता है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार शायद आपसे छूट गया हो