You dont have javascript enabled! Please enable it! 22 बोतल 52 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार - Newsdipo
July 26, 2025

22 बोतल 52 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

0

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद पौड़ी गढ़वाल श्री यशवंत चौहान के आदेशानुसार जनपद में नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने, अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों, अपराधों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में जनपद की कोटद्वार पुलिस द्वारा दौराने चैकिंग थाना क्षेत्रान्तर्गत अभियुक्त आबिद को 52 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ पुलिण्डा तिराहा से गिरफ्तार किया गया एवं अभियुक्त रमेश चन्द्र शर्मा को 22 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ बालासौड तिराहा कोटद्वार के पास से गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली कोटद्वार पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किये गये। अभियुक्तों के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है।

पंजीकृत अभियोगः-
1. मु0अ0सं0- 287/2021, धारा- 60 आबकारी अधिनियम बनाम आविद।
2. मु0अ0सं0- 288/2021, धारा- 60 आबकारी अधिनियम बनाम रमेश चन्द्र शर्मा।

अभियुक्तों का नाम पताः-
1. आबिद पुत्र स्व0 श्री सगीर अहमद, निवासी ग्रास्टनंगज, तहसील कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल (उम्र-32 वर्ष)।
2. रमेश चन्द्र शर्मा पुत्र स्व0 श्री छतर पाल, निवासी मौ0 वाहिद नगर, निकट बस स्टेण्ड नजीबाबाद. थाना नजीबाबाद, जनपद बिजनौर (उ 0प्र 0) उम्र 68- वर्ष।

बरामद मालः-
1. 22 बोतल 52 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब

पुलिस टीमः-
1. उपनिरीक विनोद कुमार
2. आरक्षी 53 ना0पु0 गौरव यादव
3. आरक्षी 92 ना0पु0 महेन्द्र सिह
4. आरक्षी 117 ना0पु0 राजेन्द्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: <b>Alert:</b> Content is protected !!