You dont have javascript enabled! Please enable it! शिक्षक संगठन का आंदोलन को समर्थन - Newsdipo
June 19, 2025

कोटद्वार तहसील में हड़ताल जारी, सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

कोटद्वार चार सूत्री मांगों को लेकर पर्वतीय राजस्व निरीक्षक उपनिरीक्षक एवं सेवक संघ की अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल 13वें दिन भी जारी रही। अधिकारी कर्मचारी शिक्षक संगठन की कोटद्वार इकाई के सदस्यों ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को अपना समर्थन दिया। कर्मचारियों ने मांग पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी।

सोमवार को राजस्व निरीक्षक राजस्व उपनिरीक्षक और राजस्व सेवक संघ कर्मियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कर्मचारियों ने सरकार से समान कार्य के लिए समान वेतन दिए जाने, उच्चीकृत वेतन एक जनवरी 2006 से लागू करने, राजस्व निरीक्षक क्षेत्रों का पुनर्गठन करने और पात्र राजस्व उपनिरीक्षकों को निरीक्षक प्रशिक्षण पर भेजने की मांग की। समर्थन में पहुंचे अधिकारी कर्मचारी शिक्षक संगठन के अध्यक्ष मुकेश रावत ने कहा कि सरकार को समय रहते कर्मचारियों की न्याय उचित मांगों का समाधान करना चाहिए।

इस अवसर पर शिक्षक संगठन के संरक्षक मनमोहन सिंह चौहान, राजेंद्र भंडारी, रतन सिंह बिष्ट, विजेंद्र सिंह विष्ट, डबल सिंह रावत, हरीश जोशी, विजेंद्र तोमर, परितोष रावत, राजस्व निरीक्षक अनिल कुमार, पुष्कर सिंह, हर्षवर्द्धन बीठियाल, प्रियंका देवी, जानकी देवी, भाष्करानंद, जयकृत सिंह, ओमप्रकाश ममगाई, दीपक कुमार, धीरज सिंह, यशवंत सिंह, रिजवान आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *