You dont have javascript enabled! Please enable it! आज मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ के डीडीहाट में क्षेत्र के विकास हेतु विभिन्न घोषणाएं की। - Newsdipo
June 19, 2025

आज मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ के डीडीहाट में क्षेत्र के विकास हेतु विभिन्न घोषणाएं की।

0
FB_IMG_1636817116307

आज मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ के डीडीहाट में आयोजित पांच दिवसीय डीडीहाट महोत्सव के समापन अवसर पर कुमाउँनी भाषा में संबोधित करते हुए क्षेत्र के विकास हेतु विभिन्न घोषणाएं की। मुख्यमंत्री श्री धामी ने डीडीहाट नगर से सिराकोट मंदिर तक रोपवे का निर्माण, जीजीआईसी डीडीहाट का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय देव सिंह डसीला के नाम किए जाने, डीडीहाट खेल मैदान के विस्तारीकरण एवं घसाड़ विद्यालय का उच्चीकरण किए जाने की घोषणा की। उन्होंने डीडीहाट नगर के आंतरिक मार्गों के निर्माण व सौंदर्यीकरण किए जाने एवं डीडीहाट महोत्सव को प्रत्येक वर्ष राजकीय मेले के रूप में मनाए जाने की घोषणा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने स्वामी विवेकानंद की 18 फीट ऊंची मूर्ति “स्टेच्यू ऑफ मोरालिटी“ का लोकार्पण भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *