आज मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में सी.एस.डी. कैंटीन का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने ₹11425.43 लाख की कुल 43 विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं ₹794.76 लाख की 9 विकास योजनाओं का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि खटीमा में कैंटीन के खुलने से पूर्व सैनिकों एवं सभी सैनिकों को आसानी से क्षेत्र में ही सामान उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों में चहुँमुखी विकास किया जा रहा है। शीघ्र ही राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में ट्रेन भी दौड़ेगी।
उन्होंने बताया कि खटीमा में स्टेडियम हेतु ₹17 करोड़ एवं बाईपास निर्माण हेतु ₹46 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की जा चुकी है और केंद्रीय विद्यालय हेतु 8 एकड़ भूमि भी स्वीकृत की गई है। उन्होंने बताया कि अस्पताल का उच्चीकरण करते हुए 100 बेड के स्थान पर 200 बेड का बनाया जा रहा है।
