You dont have javascript enabled! Please enable it! जिलाधिकारी के तबादले ने खोली सरकार -माफिया गठबंधन की पोल- मोर्चा - Newsdipo
June 22, 2025

जिलाधिकारी के तबादले ने खोली सरकार -माफिया गठबंधन की पोल- मोर्चा

0
IMG-20220716-WA0034

जिलाधिकारी के तबादले ने खोली सरकार -माफिया गठबंधन की पोल- मोर्च #जिलाधिकारी दिन- रात लगे थे खनन/ शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने | #माफियाओं के एहसान का बदला चुकाया सरकार ने | #सरकार खेल रही माफियाओं की गोद में | #मोर्चा ने राजभवन से की सरकार की बर्खास्तगी की मांग |

विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि देहरादून के जिलाधिकारी डॉ.आर राजेश कुमार के तबादले ने सरकार- खनन/ शराब आदि माफियाओं के गठजोड़ की पोल खोल कर रख दी है | इस अनैतिक गठजोड़ को लेकर मोर्चा द्वारा पत्र प्रेषित कर राजभवन से सरकार की बर्खास्तगी की मांग की गई है |

नेगी ने कहा कि जिस तरह से जिलाधिकारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी एवं कर्मठता से कर रहे थे, वो खनन/ शराब आदि माफियाओं को नागवार गुजर रहा था, जिस कारण दबाव में आकर सरकार ने इनका तबादला कर दिया यानी सरकार ने माफियाओं के एहसान का बदला चुका दिया | आलम यह है कि प्रदेश में ईमानदारी से काम करने वाले अधिकारियों का नौकरी करना मुश्किल हो गया है |

नेगी ने कहा कि जिस तरह से जिलाधिकारी दिन-रात खनन/ शराब माफियाओं पर कहर बरपा रहे थे, वो फर्जी सुशासन की बातें करने वाली सरकार को नागवार गुजर रहा था, जिस कारण यह सारा खेल खेला गया |

मोर्चा राजभवन से माफिया गठजोड़ वाली सरकार की बर्खास्तगी की मांग करता है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *