You dont have javascript enabled! Please enable it! उत्तराखंड में शीतलहर जारी आज भी कड़ाके की ठंड। - Newsdipo
June 22, 2025

उत्तराखंड में शीतलहर जारी आज भी कड़ाके की ठंड।

0

देहरादून (एसएनबी)। उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मैदान से लेकर पहाड़ शीतलहर की चपेट में है। कई स्थानों पर पारा का स्तर शून्य से नीचे लुढ़क गया है। देहरादून और आसपास के मैदानी इलाकों में भी हाड़कंपाने वाली ठंड है। अगले एक दो दिन भी ठिठुरन से राहत मिलने वाली नहीं है। इस दौरान भी कई स्थानों पर ‘कोल्ड डे कंडीशन’ रहेगी।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को राज्य में मौसम का मिजाज शुष्क रहेगा। पर्वतीय व मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर जारी रहेगी।

नैनीताल आदि हिल स्टेशनों पर भी तापमान सामान्य से काफी नीचे लुढ़क गया है। मसूरी में भी कड़ाके की ठंड है। इसी तरह राजधानी देहरादून व आसपास के मैदानी इलाकों में भी आसमान में आंशिक रूप से वादल छाए रहे। दोपहर को धूप खिली पर ठिठुरन के आगे सूरज की किरणें फीकी पड़ गई।

यहां पर तापमान के अधिकतम स्तर व न्यूनतम स्तर में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। दून में आज अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमशः 17.8 व 3.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। ठंड से वचने के लिए नगर निगम द्वारा मुख्य चौराहों, रेलवे स्टेशन, वस अड्डा व रैन वसेरों में अलाव की व्यवस्था की गई है। ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की व आसपास के मैदानी इलाकों में भी सुवह से शाम तक वातावरण में हाड़ कंपाने वाली ठंड रही। ऐसे में सुवह को वातावरण में पसर रहा कोहरा लोगों की मुसीवत बढ़ा रहा है।

उधर पंतनगर में भी तापमान के अधिकतम स्तर में करीव आठ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। यहां पर अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमशः 14.2 व 3.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 10.8 व न्यूनतम तापमान माइनस 0.3 डिग्री तथा टिहरी में 11.8 व 2.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *