You dont have javascript enabled! Please enable it! त्रिलोक सिंह बिष्ट को मिला वन्य जीव संरक्षण सम्मान - Newsdipo
August 9, 2025

त्रिलोक सिंह बिष्ट को मिला वन्य जीव संरक्षण सम्मान

0

देवाल विकासखंड के वाण गांव निवासी पूर्वी पिंडर रेंज देवाल के डिप्टी रेंजर त्रिलोक सिंह बिष्ट को प्रथम स्वर्गीय निर्मल कुमार जोशी वन्य जीव संरक्षण पुरस्कार से नवाजा गया।

उत्तराखंड वानिकी प्रशिक्षण अकादमी हल्द्वानी में आयोजित समारोह में चंडी प्रसाद भट्ट एवं विकास केंद्र गोपेश्वर के सौजन्य से यह पुरस्कार दिया। प्रबंधक न्यासी ओम प्रकाश भट्ट ने बताया कि पहली बार यह पुरस्कार वन विभाग के अधिकारी को दिया गया है। उनकी निष्ठा ईमानदारी कार्यकुशलता को देखते यह पुरस्कार दिया गया। समाजसेवी मंगला कोठियाल स्वर्गीय निर्मल कुमार जोशी के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला। विनोद मेहरा ने त्रिलोक सिंह बिष्ट के कार्य का वर्णन किया और उनके कार्यों की सराहना की। डिप्टी रेंजर त्रिलोक सिंह विष्ट ने कहा कि वे आगे भी वन्य जीव व वनों का संरक्षण के लिए काम करते रहेंगे।

अकादमी के निदेशक आईपी सिंह ने कहा आगे इस समारोह को भव्य स्तर आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर बद्री केदार मंदिर समिति के कार्यकारी अधिकारी बीडी सिंह, पूर्व वना अधिकारी हयात सिंह मेहरा, पूर्व प्रमुख वन संरक्षक बीडी पांडे, विक्की पुनेठा रेखा समेत अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *